1. लिव-इन महिला पर गैंगरेप का मामला:

चित्रकूट के मानिकपुर में पति से विवाद के बाद बाहर निकली लिव-इन रह रही महिला से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। पड़ोसी छैला बहला-फुसलाकर उसे जंगल ले गया, जहाँ छुटकू और पुरुषोत्तम के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी छैला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



2. पुश्तैनी मकान को लेकर हत्या का मामला:

चित्रकूट में 60 वर्षीय शिवप्रकाश विश्वकर्मा को अपनी पुश्तैनी मकान को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बड़े भाई बोधीलाल, उसकी पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर फांसी की मांग की गई। पुलिस ने बोधीलाल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटा गुलाब फरार है।


Gallery Image 1
Tap to Zoom
Gallery Image 2
Tap to Zoom


3. एंबुलेंस में नवजात की जान:

चित्रकूट में गंभीर नवजात को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में बंद हो गई। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नवजात की हालत बिगड़ती देख ट्रैफिक सिपाही अजय यादव ने बच्चे और उसके परिजन को बाइक पर बैठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ समय पर इलाज शुरू हो सका।


4. सांप काटने से मौत:

चित्रकूट में सांप काटने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन एंटी-स्नेक वेनम जैसी जरूरी सुविधाओं उपलब्ध ना होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। अब NHRC ने इस मामले पर बड़ा एक्शन लिया है।






READER OPINION POLL

what is up!!